टीकमगढ़। विगत 25 वर्षों से लगातार समाज के बीच रहकर निस्वार्थ भाव से समाज सेवा एवं प्रशासनिक कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने पर मंगलवार को सिविल लाइन में स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आजादी के उत्सव पर कलेक्टर अवधेश शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक रोहित काशबानी के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन द्वारा डॉ प्रीति सिंह परमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
आपको बता दें डॉ प्रीति सिंह परमार अपने उत्कृष्ट कार्यों की वजह से अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ.साथ सजग ग्रहणी होने के नाते पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाती हैं उतने ही ढंग से समाज की सेवा करने का दायित्व निभाती रहती हैं साथ ही टीकमगढ़ जिले में ही नहीं समूचे बुंदेलखंड में महिला कवयित्रियों मैं प्रखर भूमिका निभाती है और श्रृंगार रस की कविताओं के साथ समाज के स्वरूप पर दर्पण का रूप अदा करने वाले व्यंग्यों के रूप में अपनी लेखनी की दम पर साहित्य में अपना लोहा मनवाया हैं।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

