टीकमगढ़। निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवधेष शर्मा के निर्देषन में जिले में मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत मतदाताओं कों उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करने एवं मतदान से संबंधित प्रक्रिया को सुलभ रूप से समझाया जा रहा है। इसीक्रम में 18 अगस्त 2030 शुक्रवार के दिन अभियान अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। स्वीप गतिविधियों के तहत शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़ में प्राचार्य, प्राध्यापकों तथा छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता की शपथ ली गई। इसके साथ ही जिले में विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही 31 अगस्त तक चलने वाले मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 अंतर्गत मतदाताओं से अपील की जा रही है कि जिन मतदाताओं ने 18 वर्ष की उम्र पूरी कर ली है साथ ही जो मतदाता एक अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे है, वे अपने मतदान केन्द्र पर बीएलओ से संपर्क कर अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु आवेदन कर सकते है। आॅनलाइन वोटर हेल्पलाइन के माध्यम से भी नाम जोड़ने हेतु आवेदन आॅनलाइन किया जा सकता है। एक माह तक चलने वाले इस अभियान अंतर्गत जिले के सभी मतदान केंटो पर बीएलओ उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने या मतदाता परिचय पत्र में सुधार हेतु आवेदन प्राप्त करेंगे।

