टीकमगढ़ । संयुक्त जिला कार्यालय में 18 अगस्त 2023 शुक्रवार के दिन प्रातः विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपर कलेक्टर पीएस चैहान ने सद्भावना की प्रतिज्ञा दिलाई। उन्होंने जाति, धर्म, सम्प्रदाय क्षेत्र, भाषा आदि से परे रहकर सामाजिक सद्भावना एवं भावनात्मक एकता से रहने की सभी को प्रतिज्ञा दिलाई।इस दौरान डिप्टी कलेक्टर एसके तोमर, जिला शिक्षा अधिकारी शक्ति खरे, सहायक सूचना अधिकारी जनसंपर्क विभाग सुश्री शेफाली तिवारी सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।…..सद्भावना की प्रतिज्ञा…..मैं प्रतिज्ञा करता,करती हूँ कि मैं जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिये कार्य करूँगा,करूँगी। मैं पुनः प्रतिज्ञा करता,करती हूं कि मैं हिंसा का सहारा लिये बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाजाऊंगा, सुलझाऊंगी।

