टीकमगढ़ । भारतीय किसान संघ की तहसील टीकमगढ़ की अगस्त माह की मासिक बैठक ग्राम पठा में आहूत हुई जिसमें जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने किसानों से कहा कि भारतीय किसान संघ चाहता है कि प्रत्येक किसान सामर्थ्यवान बने इसके लिए किसान को भी जागरूक होना पड़ेगा आज भारतीय किसान संघ ने एक आंदोलन छेड़ा है कि किसान अपनी फसल व सब्जी का मूल्य स्वयं निर्धारित करे । भारतीय किसान संघ गांव गांव जाकर किसानों को जागरूक कर रहा कि व बता रहा है कि किसान शक्ति नही महाशक्ति है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय किसान संघ जो जागरण बैठके कर रहा व कह रहा है कि अपने अधिकार के लिए, अपने बच्चों के भविष्य के लिए एक हो जाओ। तेरा मेरा अपना पराया छोड़कर एक हो जाओ। भारतीय किसान संघ एक विशाल किसान जागरुक सम्मेलन टीकमगढ़ में करना चाहता है जिसके लिए वह सभी किसानों से सहयोग की अपेक्षा करता है। यदि ये सम्मेलन सफल हो गया तो टीकमगढ़ के किसान को दिल्ली में मजदूरी नही करनी पड़ेगी बल्कि वो और किसानों व मजदूर को रोजगार देगा। जिला उपाध्यक्ष बृजेश कुमार पाठक ने कहा कि संगठन में बहुत शक्ति है। जिला कार्यकारिणी सदस्य रामचंद्र श्रोती ने सभी को संगठन की जानकारी दी। बैठक का संचालन तहसील अध्यक्ष भगवत सिंह ठाकुर ने किया । इसमें प्रमोद लोधी को तहसील प्रचार-प्रसार प्रमुख, बलराम शुक्ला को पठा ग्राम समिति अध्यक्ष, रामकिशोर शर्मा को ग्राम समिति मंत्री , अरविन्द राय, शांति कुमार जैन, राजेश कुमार जैन, कालीचरन साहू, मुन्नालाल साहू, शैलेन्द्र शुक्ला को सदस्य, मोहन विश्वकर्मा को महाराजपुरा ग्राम समिति अध्यक्ष व संजय सिंह चंदेल को मंत्री बनाया। बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य टीकमगढ़ तहसील उपाध्यक्ष शोभाराम कुशवाहा, तहसील उपाध्यक्ष संतोष राजपूत, तहसील संयोजक देशराज रजक, तहसील कार्यकारिणी सदस्य रामकिशन पाल, भगवत साहू, भरत राय, रामचरण राठौर, मुकेश कुमार झा, प्रमोद लोधी, सहित कई किसान मौजूद रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष शिव मोहन गिरी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

