टीकमगढ़। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसका विषय कौशल आधारित अधिगम और रोजगार’ था। सेमिनार का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ जीपी चैधरी क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक सागर रहे, विशेष अतिथि डॉ नीरज दुबे ओएसडी सागर संभाग, डॉ आर के गोस्वामी ओएसडी उच्च शिक्षा भोपाल,एवं अध्यक्ष जन भागीदारी समिति पीजी कॉलेज रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ इंद्रजीत जैन ने की कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ हुआ तत्पश्चात संस्था प्रमुख डॉ इंद्रजीत जैन ने स्वागत भाषण दिया। वेबिनार के संयोजक डॉ आनंद भूषण खरे ने वेबीनार के स्वरूप के बारे में सभी को बताया। समिनार में दो तकनीकी सत्र आयोजित हुए प्रथम तकनीकी सत्र के वक्ता डॉ सुरेश शर्मा लखनऊ उत्तर प्रदेश से थे जिनका परिचय डॉ रुपेश कुमार लोहारिया ने दिया द्वितीय वक्ता डॉ सत्यप्रकाश अहिरवार प्राध्यापक आईआईटी गोवा से थे जिनका परिचय अमर प्रकाश पांडे ने दिया। द्वितीय तकनीकी सत्र में प्रथम वक्ता डॉ योग रंजन जी रहे जो वरिष्ठ वैज्ञानिक जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय टीकमगढ़ से थे इनका परिचय डॉ राम मनोहर ने दिया अगले वक्ता डॉ अंकित कुमार सूर्यवंशी सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र नरयावली सागर से थे इनका परिचय डॉक्टर अखिलेश अहिरवार ने दिया। दोनों सत्रों में वक्ताओं ने कौशल विकसित करके कैसे रोजगार प्राप्त किया जाए विद्यार्थी किस प्रकार बुद्धि कौशल एवं श्रम को महत्व देकर अपने करियर में आगे बढ़े इस पर विस्तार से प्रकाश डाला। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 मुख्य रूप से कौशल को बढ़ावा देने में कारगर सिद्ध हो रही है तथा जब इस नीति के अंतर्गत छात्र-छात्राएं डिग्री प्राप्त करके निकलेंगे तो निश्चित ही वह बेरोजगार ना घूम कर स्वरोजगार की तरफ कदम बढ़ाएंगे इस प्रकार अपने संबोधन में सभी वक्ताओं ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। वेबिनार में प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में पंजीयन कराकर आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया कार्यक्रम में तकनीकी समिति के रूप में डॉ हरिमोहन राय एवं डॉ अमर प्रकाश पांडे ने अपना सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ प्रियंका मेहरा एवं आभार प्रकट डॉ प्रतीक्षा चौबे ने किया। इस वेबिनार में कुल 360 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया तथा लगातार गूगल मीट के माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े रहे महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ बी के नायक, डॉ केसी जैन, डॉ शशि प्रभा जैन, डॉ नसीम खान, डॉ वी एस शाक्य सहित समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

