टीकमगढ़ । शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़ में विश्व उद्यमिता दिवस पर एक दिवसीय व्याख्यान माला का आयोजन डॉ.इन्द्रजीत जैन प्राचार्य की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन मैं स्वामी विवेकानंद कॅरियर प्रकोष्ठ के द्वारा वाणिज्य विभाग में किया गया।
इस आयोजन में मुख्य वक्ता में कु. स्तुति झा सहा.प्राध्यापक अर्थशास्त्र द्वारा उद्यमि एवं उसके गुणों के वारे में विस्तार से विचार रखा गया। डॉ.राजकुमार ठाकुर वाणिज्य विभाग द्वारा बहुत ही सरल उदहारणों द्वारा उद्यम, उद्यमि,उद्यमिता और उद्यमि की सामाजिक उत्तर दायित्यों का प्रकाश डाला गया। इसी क्रम में डॉ.अमर ज्योति कौल वाणिज्य विभाग द्वारा उद्यमिता के लिए आवश्यक तत्व पूंजी निवेश पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। डॉ. शरद पारासर वाणिज्य द्वारा नवाचार एवं उद्यमिता की आवश्यकता को समझाया गया । इस कार्यक्रम में अन्य वकताओं डॉ.किश्वर मंसूरी , श्रीमती फरहा नाज ,रामसिंह अहिरवार ने भी अपने विचार व्यक्त किये । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों डॉ. बी.के.नायक, डॉ.के.सी.जैन , डॉ.शशि प्रभा जैन, डॉ. ए.बी.खरे एवं अन्य प्राध्यापकों के साथ – साथ छात्र,छात्राओं की उपस्थिति सराहनीय रहीं।
मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन स्वामी विवेकानंद मार्गदर्शन कॅरियर प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. राजेश कुमार सैनी सहा.प्राध्यापक रसायन द्वारा किया गया। प्रेस को यह तमाम जानकारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप की जारी कर दी गई है।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

