टीकमगढ़। बल्देवगढ़। जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत देरी की कालका मंदिर मैदान में चरण पादुका वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें १२६ महिला और पुरुषों को जूता चप्पल और कपड़े वितरण किए गए। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि खरगापुर विधायक राहुुल सिंह लोधी रहे। अध्यक्षता वन विभाग के अधिकारी द्वारा की गई।
खरगापुर मंडल अध्यक्ष बाबू लाल यादव ने बताया कि सोमवार को देरी गांव की कालका माता मंदिर मैदान के पंचायत भवन में वन विभाग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें तेंदू पत्ता का कार्य करने वाले पुरुष और महिलाओं को चरण पादुओं का वितरण किया गया। विधायक का कहना था कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिया जा रहा है। इसके साथ ही आत्म निर्भर बनाने के लिए लाडली बहना योजना का लाभ दिया जा रहा है। क्षेत्र में पात्र परिवारों को गरीबी रेखा में नाम जोड़ा गया है और गांव के प्रत्येक घर में जल जीवन मिशन योजना से पानी पहुंचाया जा रहा है। वन विभाग के कर्मचारियों के साथ पार्टी के कार्यकर्ता रहे।

