टीकमगढ़ । माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देषानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष हितेन्द्र सिंह सिसौदिया के मुख्य आतिथ्य में दिनांक 21 अगस्त 2023 को वृद्धाश्रम स्थान कुंडेश्वर में स्वास्थ्य परीक्षण षिविर का आयोजन किया गया। उक्त षिविर जिला चिकित्सालय की टीम द्वारा उपस्थित वृद्धजनों का निःषुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उपस्थित वृद्धजनों की वी.पी. शुगर एवं अन्य बीमारियों की जांच की गयी, जांच उपरांत दवाओं का वितरण किया गया। वृद्धजनों को सम्मान के रूप में माननीय जिला प्रधान न्यायाधीष द्वारा शाल वितरित किये गए।उक्त ष्वििर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय अपर सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार पाटीदार, बृजेन्द्र कुमार भदौरिया जिला विधिक सहायता अधिकारी, डाॅक्टर विकास जैन, जिला चिकित्सालय की स्टाॅफ नर्स, अजय जैन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

