टीकमगढ़। भारतीय किसान संघ जिला की तहसील दिगौड़ा की मासिक बैठक किला परिसर में आयोजित हुई जिसमें जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि भारतीय किसान संघ का लक्ष्य है कि जिले का प्रत्येक किसान भारतीय किसान संघ से जुड़े तभी हमारा किसान सामर्थ्यवान बन सकता है । अगर किसान अपनी फसल व सब्जी का स्वयं मूल्य निर्धारित करना चाहता है तो उसे भारतीय किसान संघ से जुड़कर आंदोलन का हिस्सा बनना ही होगा। आज भारतीय किसान संघ गांव गांव पहुंच रहा है और किसान भी लगातार जुड़कर मजबूती प्रदान कर रहा है इससे ऐसा लगता है कि उसके मन में पीड़ा व वेदना है क्योकि वह जगह जगह पीडित व शोषित हो रहा है इसलिए भारतीय किसान संघ को अपना कष्टनिवारक समझ कर जुड़ रहा है । आज टीकमगढ़ जिले में भारतीय किसान संघ शक्ति नही महाशक्ति बनकर उभर रहा है। वो दिन दूर नही जब सारी नीतियां किसान से पूंछकर बनायी जाएगी। तहसील अध्यक्ष राकेश सिंह घोष ने सभी किसानों को संगठन की जानकारी दी व सभी को संकल्पबद्ध किया किया दिगौड़ा तहसील का प्रत्येक गाँव भारतीय किसान संघ का गांव होना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन तहसील उपाध्यक्ष फूलसिंह घोष ने किया। तहसील अध्यक्ष की अनुशंसा पर प्रदीप घोष को तहसील प्रचार-प्रसार प्रमुख, बृजकिशोर विश्वकर्मा को तहसील कार्यकारिणी सदस्य, राधाचरण घोष को तहसील कार्यकारिणी सदस्य, धनीराम विश्वकर्मा को बछौड़ा ग्राम समिति अध्यक्ष, लाखन सिंह घोष को सदस्य बनाया गया बैठक उपरांत एक रैली भी निकाली गयी जो किला परिसर से अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण कर वापिस आयी। जिला जैविक खेती प्रमुख रामगोपाल विश्वकर्मा, बैठक में दिगौड़ा तहसील मंत्री धीरेंद्र कुमार साहू, तहसील वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अंश कुमार जैन, तहसील उपाध्यक्ष ग्यासी रैकवार, तहसील कार्यकारिणी सदस्य रजनेश खंगार, दौलत रैकवार, इंद्रसिंह बुंदेला, केहर सिंह घोष, रतन आदिवासी, अमान रैकवार, लक्ष्मन, करिया आदिवासी, घंसू आदिवासी, कैलाश वंशकार, पुष्पेन्द्र आदिवासी, जसरथ आदिवासी, फूलाबाई, किशोरी, शिवकुमार आदिवासी, देव सिंह घोष, वीरन सिंह घोष, अमोल सिंह घोष, शैलू घोष, यशवंत सिंह घोष, रविंद्र सिंह घोष, बृजेंद्र सिंह घोष, रामनारायण विश्वकर्मा, भगवान दास विश्वकर्मा, दामोदर चढ़ार, सुनील अहिरवार, हरिराम चढ़ार, महेंद्र सिंह घोष, महेंद्र सिंह यादव, रामरतन अहिरवार, अमर सिंह घोष, गुलझारी घोष, धर्मेंद्र सिंह घोष, रामबगस यादव, छोटेलाल घोष, किशन केवट, कैलाश सिंह घोष , आनंद सिंह घोष, छिदामी लाल अहिरवार, राजकुमार अहिरवार, खुमान अहिरवार, मनोज कुशवाहा, रवि अहिरवार, अर्जुन अहिरवार, आशाराम अहिरवार, खिलावन अहिरवार, उमाशंकर सेन, लक्ष्मन प्रसाद चढ़ार, नंदकिशोर घोष, प्रभात चढ़ार, कमलेश कुशवाहा, मलखान सिंह, परमलाल कुशवाहा, बालमुकुंद पाल सहित कई किसान मौजूद रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष शिव मोहन गिरी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

