टीकमगढ़ । बीते रोज मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह के निज निवास कार्यालय पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 79 वीं जयंती मनाई गई जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह, सूर्य प्रकाश मिश्रा प्रदेश सचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर इसरार मोहम्मद , युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेन्द्र भास्कर ,साथ ही नगर पालिका टीकमगढ़ के कांग्रेस पार्षदगण एवं सभी कांग्रेश पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि नगर के स्थानीय ताल दरवाजा में स्थित पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला के निज निवास कार्यालय पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाई गई इस मौके पर उनके जीवन कृतित्व और व्यक्तित्व पर उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसियों ने गहरा प्रकाश डाला और देश के लिए जो उन्होंने किया उस पर भी प्रकाश डाला गया।

