टीकमगढ़। जिले के खरगापुर में 22 अगस्त 2023 को लोकायुक्त की टीम ने कार्यवाही करते हुए पीटीआई शिक्षक अरुण कुमार जैन को 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। यह कार्यवाही खरगापुर के सीएम राइज स्कूल में की गई है अतिथि शिक्षक देवी दयाल साहू द्वारा जिसकी शिकायत लोकायुक्त सागर में की गई थी कार्यवाही के दौरान लोकायुक्त टीम की डीएसपी मंजू ने जानकारी देते हुए बताया कि अतिथि शिक्षक वर्ग- 01 में पदस्थ शिक्षक देवी दयाल साहू ने शिकायत की थी कि जुलाई माह की पंजी में हस्ताक्षर दर्ज करने के एवज में पीटीआई शिक्षक अरुण कुमार जैन द्वारा देवी दयाल साहू से 10000 रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी जिसकी शिकायत देवी दयाल साहू द्वारा सागर लोकायुक्त में की गई थी शिकायत की जांच पड़ताल के उपरांत शिकायत सच पाए जाने पर लोकायुक्त की टीम ने कार्यवाही की है जहां शिक्षक पीटीआई अरुण कुमार जैन को सीएम राइज स्कूल में लोकायुक्त की ने 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है लोकायुक्त की टीम में डीएसपी मंजू निरीक्षक अभिषेक वर्मा निरीक्षक रंजीत सिंह प्रधान आरक्षक मुकेश हजारी आरक्षक नीलेश पांण्डेय आरक्षक सुरेंद्र सिंह आरक्षक आशुतोष व्यास मुख्य रूप से शामिल रहे।