टीकमगढ़ । भारतीय किसान संघ तहसील मोहनगढ़ की मासिक बैठक ग्राम नादिया में हुई जिसमें लगभग 10 ग्रामों के किसान शामिल हुए बैठक की शुरुआत में एक गीत जिला जैविक खेती प्रमुख रामगोपाल विश्वकर्मा के द्वारा हुई इसके बाद जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने सभी किसानों से संगठन विस्तार में सहयोग की मांग की। जिलाध्यक्ष ने सभी किसानों से कहा कि भारतीय किसान संघ तहसील मोहनगढ़ की नवीन कार्यकारिणी का गठन 2 सितंबर 2023 को होगा जिस पर सभी किसानों ने कहा कि हम अपने अपने ग्राम से अधिकतम किसानों को लाएंगे । जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय किसान संघ चाहता है कि प्रत्येक किसान सामर्थ्यवान बने अपनी फसल व सब्जी का मूल्य स्वयं निर्धारित करे। किसानों की आय बढ़ेगी तभी देश तेजी से विकास कर सकता है भारतीय किसान संघ इसको लेकर जन आंदोलन चला रहा है जिसमें जिले के प्रत्येक किसान का सहयोग अपेक्षित है। बैठक में आए दिगौड़ा तहसील अध्यक्ष राकेश सिंह घोष ने सभी से कहा कि अपने अपने ग्राम में संगठन को पहुंचाएं और इससे जोड़े कार्यक्रम का संचालन फूलसिंह घोष ने किया इस अवसर पर नादिया ग्राम समिति अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, केशव दास कुशवाहा, बृजकिशोर रिछारिया, देवेन्द्र सिंह यादव, किशोरी आदिवासी, मिणोरा ग्राम समिति अध्यक्ष पुष्पेन्द्र आदिवासी, बछौड़ा ग्राम समिति अध्यक्ष धनीराम विश्वकर्मा, केहर यादव, अमर चंद्र प्रजापति, गुलाब सिंह यादव, कृपाराम पाल, जयराम यादव, मुकेश, सरमन आदिवासी, भान सिंह यादव, खचोरे लाल चढ़ार, राजू केवट, खुन्ने यादव, लक्ष्मन पाल, मूलचंद चढ़ार, जालम कुशवाहा, कल्लू कुशवाहा, घनश्याम पाल, नंदराम यादव, कैलाश आदिवासी, किशोरी आदिवासी, भागीरथ यादव, पम्मा कुशवाहा, हज्जू चढ़ार, सूरज सिंह, राजकुमार अहिरवार, प्रकाश चढ़ार, निरवेश यादव, शुवमी यादव, मनोज रिछारिया, राजाराम, प्रकाश, अवधेश यादव, भुमानी दास सौर सहित कई किसान मौजूद रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष शिवमोहन गिरी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

