टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा अवैध रेत परिवहन करने वालों पर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं एसडीओपी राहुल कटरे के मार्गदर्शन में दिनांक 22.08.2023 को थाना प्रभारी कुड़ीला को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 02 लाल रंग के महिन्द्रा ट्रेक्टर मय ट्राली के अबैध रेत चोरी कर कंही ले जाने की फिराक में है। जो मुखबिर सूचना की तस्दीक पर उक्त दोनो ट्रेक्टर मय ट्राली के अबैध रेत की चोरी कर परिवहन करते पाये जाने पर थाना हाजा पर अपराध क्रमांक 222/23 धारा 379 भादवि व अपराध क्रमांक 223/23 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर जप्त किए गए। उक्त कार्यवाही में उनि. बृजेन्द्र सिंहं घोषी थाना प्रभारी कुडीला, उनि. आर. एल. कौल, सउनि. जय सिंह राजपूत, प्रआर. ऊदल सिंह, आर. लक्ष्मण सिहं, आर. नीरज पाल, आर. जितेन्द्र सिंह, आर. राम ओझा की महत्वपूर्ण,सराहनीय भूमिका रही ।

