टीकमगढ़ । दिनांक 22.08.2023 को शासकीय वीरांगना अवंती बाई लोधी कन्या महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत विश्व उद्यमिता दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय कार्यशाला की अध्यक्ष,संस्था प्राचार्य डॉ श्रीमती प्रवीण झाम ने कहा कि सकारात्मक सोच,लक्ष्य,निर्धारण एवं समय प्रबंधन के द्वारा छात्राएं भविष्य में अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकती है । छात्राएं अपनी क्षमताओं को पहचाने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री एम.के.श्रीवास डी.सी. सैडमैप ने बताया कि उद्यम में नई तकनीकी का प्रयोग करके सफलता प्राप्त की जा सकती है । छात्राएं अपने कौशल को रोजगार बनाकर आर्थिक रूप से सबल बन सकती है । इसी तारतम्य में श्री वास ने छात्राओं को उद्यमिता की पॉच ताली के बारे में बताया क्या,क्यू,कैसे,कब,और कितना का अगर हमें ज्ञान हो जाए तो हम किसी भी समस्या एवं जोखिम से प्रभावी रूप से सेडमैप से संगीता वर्मा ने छात्राओं को नयें विचारों,नये दृष्टिकोण एवं नये सुअवसरों की खोज करने के लिए अभिप्रेरणा प्रदान की । कार्यक्रम का सफल संचालन स्वामी विवेकानंद सहप्रकोष्ठ प्रभारी डॉ अनुभा शर्मा द्वारा किया गया । कार्यक्रम में डॉ उषा सिंह प्राध्यापक ,श्री जी.एन.पटैरिया,डॉ माधवी सालुंके,डॉ ज्योति कौशल,डॉ हषवर्धन राहुल,डॉ रमा शंकर शुक्ल,श्री दुष्यंत कुमार भास्कर उपस्थित रहे। प्रयास कोई है तमाम जानकारी महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रवीण झाम ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

