टीकमगढ़ । दिनांक 23.08.2023 को पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम के मार्गदर्शन में थाना यातायात प्रभारी कैलाश कुमार पटेल के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन टीकमगढ़ में यातायात पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा निर्देश दिए गए कि सभी टैक्सी चालक अपना लायसेंस,रजिस्ट्रेशन, फीटनेस रखे। सभी टैक्सी चालक ओवर लोडिंग ना भरे विशेष रूप से स्कूली बच्चों को काफी संख्या में ना बिठाये। यातायात प्रभारी सभी टैक्सी चालकों की जानकारी रखें जैसे वाहन क्रमांक,वाहन मालिक का नाम, पता,चालक का नाम, पता,मोबाइल नंबर आदि। विशेष रूप से चुनाव के समय संदिग्ध सामान जैसे शराब आदि का परिवहन ना करें। सभी चालक अपनी वर्दी लगाये तथा नाम भी लगाये। शहर के मुख्य चौराहे पर रोड़ पर वाहन खड़ा ना करे। यदि आपके सामने कोई घटना हो रही हैं तो आप 100 डायल पर सूचना दे तथा एक भारतीय नागरिक का फर्ज निभाये। स्कूली बच्चों को लाने ले-जाने वाले चालकों को ऑटो में सुरक्षा जाली लगवाने एवं शराब आदि मादक पदार्थ का सेवन करके वाहन ना चलाने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अलावा एवं रिक्शा चालकों को आने वाली समस्याओं को भी सुना गया।शिविर में 72 रिक्शा चालक सम्मिलित हुऐ ।इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्री विशाल मालवीय, यातायात थाने से सूबेदार आर्या पाराशर, प्र. आर. शकील खान, प्र. आर. चाउदेलाल, आर. अवधेश यादव, आर. राजकुमार उपस्थित रहे।

