टीकमगढ़ । पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत अभियान थीम ‘एकता’ के संबंध में नाओ योर पुलिस जाने 08 प्रहर के प्रहरी को पहल पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम , रक्षित निरीक्षक विशाल मालवीय के मार्गदर्शन में दिनांक 23.08.2023 को पुलिस लाइन में छात्र-छात्राओं का दौरा कराया गया जिसमें उन्हें पुलिस व सशस्त्र बल की संरचना, कार्य प्रणाली व चुनौतियों आदि के बारे में उनकी समझ व ज्ञान बढ़ाए जाने हेतु जानकारी प्रदाय की गई। उक्त कार्यक्रम में सूबेदार उत्तम सिंह, पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं लगभग 227 स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

