टीकमगढ़ । भारतीय किसान संघ की तहसील लिधौरा की मासिक बैठक बड़ा मंदिर प्रांगण अस्पताल के पास लिधौरा में आयोजित हुई जिसमें जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने कहा कि देश के हम भण्डार भरेंगे लेकिन कीमत पूरी लेंगे ये नारा भारतीय किसान संघ हर जगह, हर गाँव, हर तहसील, हर जिला , हर प्रदेश में लगा रहा है सरकार हर व्यक्ति को उसकी वस्तु का मूल्य दे रही है लेकिन जो देश को विकास पथ पर ले जा रहा है उसकी उपेक्षा कर रही है अब ये भारतीय किसान संघ नही चलने देगा किसान को उसकी फसल व सब्जी का मूल्य मिलना ही चाहिए। देश नेता से नही नीति से महान बनता है आज सरकार को चाहिए कि नीति किसान हितैषी बने और किसान तक पहुंचे नीतियां हर क्षेत्र की अलग हो जिसमें किसानों की सहभागिता हो । हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है तो हमें नीतियां भी किसान के लिए ही बनानी चाहिए अब टीकमगढ़ का किसान जाग रहा है अब सरकार, प्रशासनिक अधिकारी भी ये समझ ले । किसान का शोषण बर्दाश्त नही होगा। कार्यक्रम का संचालन दिगौड़ा तहसील उपाध्यक्ष फूलसिंह घोष ने किया लिथौरा तहसील अध्यक्ष मान सिंह यादव ने कहा कि हमारी तहसील के प्रत्येक गाँव में भारतीय किसान संघ को पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है। तहसील अध्यक्ष मानसिंह यादव की अनुशंसा पर द्वारका प्रसाद गौतम को तहसील उपाध्यक्ष व लिधौरा नगर प्रभारी, महेंद्र सिंह परमार को तहसील संयोजक, सुरेश पाठक को तहसील उपाध्यक्ष, रामपाल सिंह बुंदेला को तहसील कार्यकारिणी सदस्य, जीवनलाल यादव को तहसील कार्यकारिणी सदस्य, रूप सिंह यादव को तहसील कार्यकारिणी सदस्य, केशव प्रसाद बिदुआ को छिपरी ग्राम समिति अध्यक्ष, अनिल त्रिपाठी को जरुआ ग्राम समिति अध्यक्ष, राजपाल सिंह यादव को गोटेट ग्राम समिति अध्यक्ष, खेमचंद नायक को छिपरी ग्राम समिति मंत्री बनाया। बैठक में जिला मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव, लिधौरा तहसील मंत्री बृजेश नायक, तहसील उपाध्यक्ष छंदीलाल अहिरवार , राजेंद्र कुशवाहा, राकेश कुमार यादव, रामलाल विश्वकर्मा, बृजलाल यादव, मोहन सिंह, अरुण दुबे, सोहन सेन, रामस्वरूप, छक्की लाल, अच्छेलाल, भल्लू चढ़ार, अरविन्द कुमार यादव, धर्म दास गुप्ता, अरविन्द चढ़ार, बृजभूषण सेन , जगदीश यादव, मुकेश कुशवाहा, चार्ली राजा, रामस्वरूप चढ़ार सहित कई किसान मौजूद रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष शिवमोहन गिरी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

