टीकमगढ़। शहर के मध्य नंदीश्वर कॉलोनी स्थित आदिनाथ धाम त्रिकाल चौबीसी में जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर पारसनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव बड़े ही भक्ति भाव एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। टीकमगढ़ शहर के सभी मंदिरों में पारसनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया गया। पारस निर्वाण महोत्सव को लोग मोक्ष सप्तमी भी कहते हैं। शहर के प्राचीन पारस धाम पंचायती मंदिर एवं बाजार जैन मंदिर में पारसनाथ भगवान की सैकड़ो वर्ष प्राचीन प्रतिमाएं विराजमान हैं। यहां भी पारसनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ बनाया गया। मोक्ष सप्तमी के दिन अनेक महिलाएं व्रत एवं उपवास का पालन करती हैं। प्रदीप जैन बम्होरी ने बताया कि बुधवार को प्रातः 06 बजे से लोगों का आदिनाथ धाम मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था। 7.30 बजे से अभिषेक एवं शांति धारा शुरू हुई। शांति धारा में आज भक्तों का सैलाब उमड पड़ा 70 लोगों ने श्री जी के मस्तिष्क पर शांति धारा की। शांति धारा छुल्लक श्री105 नय सागर जी महाराज के द्वारा संपन्न कराई गई। इसके बाद पूजन शुरू हुई आदिनाथ पूजन पारसनाथ पूजन के बाद निर्वाण काण्ड के साथ भगवान पारसनाथ भगवान को निर्वाण महोत्सव के अवसर पर निर्माण लाडू चढ़ाया गया। आदिनाथ धाम में सुधा सागर महिला मंडल की महिलाओं के द्वारा अपने अपने घरों से लाडू साज सज्जा के साथ तैयार करके लाए गए थे। आदिनाथ धाम त्रिकाल चौबीसी मंदिर में पारसनाथ भगवान के निर्वाण महोत्सव के अवसर पर सम्मेद शिखर में स्थित पारसनाथ पर्वत की रचना की गई। उसमे 23 वे तीर्थंकर पारसनाथ भगवान की टॉक को भी दर्शाया गया। छुल्लक नय सागर महाराज ने पारसनाथ भगवान के बारे में बताया कि जैन धर्म के 23 में तीर्थंकर पारसनाथ भगवान का जन्म बनारस में हुआ था 100 वर्ष की आयु पूर्ण करके अंत में अपना निर्वाणकाल समीप जानकर श्री सम्मेद शिखरजी पारसनाथ की पहाड़ी जो झारखंड में है पर चले गए जहाँ श्रावण शुक्ला सप्तमी को उन्हे मोक्ष की प्राप्ति हुई। भगवान पार्श्वनाथ की लोकव्यापकता का सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि आज भी सभी तीर्थंकरों की मूर्तियों और चिह्नों में पार्श्वनाथ का चिह्न सबसे ज्यादा है। आज भी पार्श्वनाथ की कई चमत्कारिक मूर्तियाँ देश भर में विराजित है। जिनका वर्णन आज भी शास्त्रों में मिलता हैं। कार्यक्रम में नंदीश्वर कमेटी के मंत्री विमल जैन उपाध्यक्ष डीके जैन, गुलाब दाऊ निखिल जैन चंचल जैन नीरज जैन जिनेंद्र जैन सहित समाज के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी नगर की नंदीश्वर कॉलोनी निवासी प्रदीप जैन बम्होरी वालों ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

