टीकमगढ़। 24 अगस्त 2023 गुरुवार के दिन शाम करीब 04 वजे स्थानीय सर्किट हाउस में भाजपा ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया इस प्रेस वार्ता को भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने संबोधित किया इस मौके पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष इंजीनियर अभय प्रताप सिंह यादव भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल द्विवेदी पंम्मू युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता गण एवं प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथी मौजूद रहे। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं और तमाम उपलब्धियां बताईं और कहा की कांग्रेस ने अपने शासनकाल में मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था जहां भाजपा ने इस राज्य को विकास की ओर लाकर चहुओर विकासशील बनाया है इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने भाजपा की तमाम उपलब्धि और जनहितैषी योजनाएं बताईं और कांग्रेस पर तमाम आरोप भी लगाए।

