टीकमगढ़। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिये निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त रोल प्रेक्षक धनंजय सिंह भदौरिया ने आज टीकमगढ़ जिले के प्रवास के दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा प्रषासनिक अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की विस्तार से जानकारी ली। इस अवसर पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेष शर्मा, जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर पीएस चैहान, डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दीपाश्री गुप्ता, एसडीएम टीकमगढ़ संजय दुबे, एसडीएम जतारा लोकेन्द्र सिंह सरल, एसडीएम बल्देवगढ़ विजय कुमार सेन, समस्त नोडल अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। रोल प्रेक्षक श्री भदौरिया ने कहा कि जिले में कोई भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से शेष नहीं रहे। हर मतदाता का नाम मतदाता सूची में रहे। सभी पात्र मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग भी करें, इस हेतु स्वीप गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करें। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि वे प्रत्येक मतदान केन्द्र पर अपना बीएलए अवश्य नियुक्त करैं। बीएलए के सहयोग से जिले की मतदाता सूची त्रुटि रहित बनाने में मदद मिलेगी। इसी प्रकार मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में भी बीएलए का सहयोग मिलेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शर्मा निर्देषित किया कि सभी एसडीएम, तहसीलदार, एआरओ सभी व्यापक प्रचार-प्रसार करें एवं सभी अधिकारी स्वयं अपना नाम जुड़वायें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी बीएलओ से संपर्क करें एवं पूरा प्रयास करें कि मतदाता सूची में सभी का नाम जोड़ने एवं हटाने की गतिविधियां करें। उन्होंने कहा कि सभी प्राचार्य से भी महाविद्यालयों से लिखवाकर भी लिया जायेगा कि कोई भी छात्र-छात्रा शेष नहीं रहे। उन्होंने कहा कि जितनी भी महिलायें, दीदियां बोट देने से बंचित हैं उन्हें जोड़े। कोई भी शेष न बचें। सभी बीएलए भी 10 नाम लेकर आयें एवं बीएलओ से जुड़वायें। बीएलए री-डुपलीकेट मतदाताओं के नाम तुरंत हटवाने हेतु संज्ञान में लायें। जिला पंचायत सीईओ श्री जैन ने कहा कि स्वीप अतंर्गत संचालित गतिविधियों की चर्चा जिनमें जेंडर रेषियो बढ़ाने, नये वोटर को जोड़ने हेतु विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जिसमें हर घर तिरंगा अभियान को स्वीप से जोड़ा गया, स्कूल-काॅलेजों में बच्चों ने अभिभावकों को पाती लिखी गयी। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों से समन्वय व साझेदारी से स्वीप कार्य किये जा रहे हैं। बैठक में राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची के पुनरीक्षण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई और बताया गया कि जिले में 2 अगस्त 2023 से पुनरीक्षण का कार्य प्रारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत मतदाता सूची में नाम शामिल करने, हटाने एवं संशोधन करने के लिए 31 अगस्त 2023 तक आवेदन लिये जाएंगे। आवेदन लेने का कार्य जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर बीएलओ द्वारा किया जा रहा है। जिले में सेक्टर आफिसर नियुक्त किये गए हैं जो मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में निगरानी के साथ सहयोग कर रहे हैं। बैठक में राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों द्वारा बताई गई समस्याओं को सुना गया और उनका समाधान किया गया। राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों से अपेक्षा की गई कि जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न कराने एवं त्रुटि रहित मतदाता सूची बनाने में वे अपना योगदान देंगे।

