टीकमगढ़ । माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय हितेन्द्र सिंह सिसौदिया प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में दिनांक 09 सितम्बर 2023 को आयोजित नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु दिनांक 24.08.2023 को जिला अभिभाषक सभाकक्ष, जिला न्यायालय परिसर मेंअधिवक्ता गणों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
उक्त बैठक में माननीय अपर सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विनोद कुमार पाटीदार द्वारा उपस्थित अधिवक्ताणों को आगामी नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण में सहयोग प्रदान करने हेतु आवश्यक चर्चा की गई है। साथ ही अधिवक्तागणों ने भी आश्वासन दिया कि उक्त लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण में सहयोग प्रदान करेंगें एवं पक्षकारों को समझाईश दी जावेगी। उक्त कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी बृजेन्द्र सिंह भदौरिया, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ सुनील शर्मा, सचिव अधिवक्ता संघ गौरव श्रीवास्तव, मान सिंह, राकेश नामदेव, पी.एन. तिवारी, शाहिद खान, पंकज सोनी, रामेश्वर यादव, घनश्याम सोनी, पी.डी. राजपूत, मनेाज कुशवाहा,अजय नागर सहित अधिवक्तागण उपस्थित रहें ।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

