टीकमगढ़ । आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय मैं 24 अगस्त 2023 गुरुवार के दिन दोपहर करीब 1.30 बजे से जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी की अध्यक्षता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व सतना में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के सीएम भगवंत मान नेतृत्व में आयोजित रैली में आम आदमी पार्टी के गारंटी कार्ड का विमोचन किया गया है इसी कार्ड के विमोचन को लेकर आम आदमी पार्टी ने यह प्रेस वार्ता की और प्रेस वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी सहित आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा पत्रकारों के समक्ष इस गारंटी कार्ड का विमोचन किया गया। जिसमें आम आदमी पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश के लोगों को 10 प्रकार की गारंटी दी गई जिसमें 24 घंटे बिजली देने की साथ हीं 300 यूनिट बिजली हर परिवार को देने की गारंटी, रोजगार गारंटी लगभग हर साल 10 लाख नौकरी , जब तक नोकरी का इंतजाम सरकार ना कर पाय तब तक हर बेरोजगार को 3000 हजार रुपया महीना सरकार बेरोजगारी भत्ता देने का काम आम आदमी पार्टी की सरकार करेगी फ्री शिक्षा गारंटी, अच्छे स्कूल, मुफ्त इलाज, बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा, भ्रष्टाचार मुक्त मध्य प्रदेश की गारंटी, शहीद सम्मान राशि की गारंटी, संविदा कर्मचारियों को नियमित करने आदि की गारंटियां सम्मिलित हैं। वही प्रेस वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने भाजपा और कांग्रेस पर तमाम आरोप लगाए और कहा कि भाजपा और कांग्रेस लंबे समय से प्रदेश के लोगों के साथ छलावा कर दिया रहे हैं और जो वादा प्रदेश की जनता जनार्दन से करते हैं वह पूरा नहीं करते और अपने वायदों से मुकर जाते हैं वहीं जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी जो कहती है वह करती है इस प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी नितिन कुमार जैन ब्लॉक अध्यक्ष टीकमगढ़, हामिद खान ब्लॉक अध्यक्ष, अविनाश रजक, राजकुमार जैन जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, अनिल केवट सर्किल इंचार्ज, आदर्श जैन जिला कोषाध्यक्ष आसाराम आदि एवं प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार गंण उपस्थित रहे।