टीकमगढ़। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आवाहन पर आंदोलन के तृतीय चरण में आज 25 अगस्त 2023 को जिले के अधिकारी कर्मचारी अपनी लंबित मांगों के निराकरण हेतु सामूहिक अवकाश पर रहेंगे यह जानकारी देते हुए संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी एवं लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष जेके जैन एवं मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विवेक खरे ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों की विभिन्न मांगे कई वर्षों से लंबित हैं प्रदेश सरकार को कई बार ज्ञापन देने के बावजूद भी इनका निराकरण नहीं किया गया है जिसके फल स्वरुप संयुक्त मोर्चा द्वारा तीन चरणों में आंदोलन का निर्णय लिया गया था इसी रणनीति के तहत तृतीय चरण में मध्य प्रदेश के समस्त जिलों में समस्त अधिकारी कर्मचारी 25 अगस्त को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे एवं अपनी 39 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपेंगे इसी रणनीति के तहत आज जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारियों द्वारा सामूहिक अवकाश का आवेदन अपने कार्यालय प्रमुख को सोपा गया 25 अगस्त को दोपहर 12 से 05 बजे तक शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कलेक्ट्रेट टीकमगढ़ पर किया जाएगा तत्पश्चात शाम 05 बजे मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से सोंपा जाएगा उसके बाद भी यदि सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है तो 10 सितंबर को प्रदेश के समस्त कर्मचारी भोपाल में एकत्रित होकर अनिश्चितकालीन आंदोलन प्रारंभ करेंगे इस धरना प्रदर्शन में संयुक्त मोर्चा के संरक्षक राम गोपाल शर्मा जिला अध्यक्ष मधुकर उपाध्याय मनोज कुमार अहिरवार अध्यक्ष अजाक्स राघवेंद्र सिंह राजपूत अध्यक्ष पेंशनर्स एसोसिएशन गौरी शंकर नामदेव अध्यक्ष लघु वेतन कर्मचारी संघ प्रदीप कुमार चतुर्वेदी अध्यक्ष आयुष कर्मचारी संघ आरबी शर्मा अध्यक्ष तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ ओपी शर्मा अध्यक्ष वाहन चालक संघ सहित संयुक्त मोर्चा से जुड़े हुए समस्त कर्मचारी संगठनों का सहयोग रहेगा।

