टीकमगढ़ । आगामी त्योहारों एवं विधानसभा चुनाव- 2023 को दृष्टिगत रखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु दिनांक 24.08.2323 को पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम के नेतृत्व में थाना कोतवाली से नगर के मुख्य मार्गो से पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकला गया। उक्त फ्लैग मार्च में एफएसएल अधिकारी प्रदीप यादव, रक्षित निरीक्षक विशाल मालवीय, थाना यातायात प्रभारी कैलाश कुमार पटेल, निरीक्षक मनीष कुमार, निरीक्षक अरविंद दांगी, सूबेदार उत्तम सिंह, सूबेदार आर्य पाराशर सहित पुलिस अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

