टीकमगढ़ । नगर पालिका अंतर्गत वार्ड नंबर 21 में संजीवनी क्लीनिक का निर्माण कार्य होना है जिसका नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक वार्ड पार्षद अभिषेक खरे रानू नगर पालिका सीएमओ एवं अन्य पार्षद व कर्मचारियों द्वारा संजीवनी क्लीनिक के निर्माण कार्य का 25 अगस्त 2023 गुरुवार के दिन भूमि पूजन किया गया और बताया गया कि शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा और यहां के निवासियों को क्लीनिक की सुविधा मिलना प्रारंभ हो जाएगी इसी दौरान नगर पालिका अध्यक्ष का पुष्प माला से सम्मान किया गया इस मौके पर काफी संख्या में वार्ड वासी एवं नगर पालिका के संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहै। बताया गया कि नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत नगर में और अन्य स्थानों पर भी इन क्लीनिकों का निर्माण नगर पालिका द्वारा कराया जाएगा।
शहर के विभिन्न वार्डो में तीन संजीवनी हॉस्पिटल का निर्माण कार्य होना है इन वार्डॊ में
पुरानी टेहरी वार्ड नंबर 2, नया बस स्टैंड के पीछे वार्ड नंबर 27, रावत पुरा सरकार ITI के सामने वार्ड 21
जिसकी लागत राशि 25-25 लाख रु.है।