टीकमगढ़। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों के परिपेक्ष्य में समस्त नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन, एएसपी सीताराम, डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दीपाश्री गुप्ता सहित संबंधित नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शर्मा ने आगामी विधानसभा निर्वाचन हेतु संधारित डाटा की विस्तार से समीक्षा की। इसके साथ ही 18-19 वर्ष के वोटर संबंधी रेसियो की समीक्षा की तथा फाॅर्म 7 में पेडिंग प्रतिषत कम करने के निर्देष दिये। उन्होंने कहा कि 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के वयोवृद्ध मतदाताओं को पेपर वेलिड की व्यवस्था घर भी की जायेगी। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी वोटर आईडी प्रिंटिंग तथा वितरण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुये कहा कि सभी आरओ, एआरओ तथा बीएलओ सुनिष्चित करें एवं इसका प्रमाणन दें। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर रैम्प, पीने का पानी, फर्नीचर, बिजली, शौचालय आदि व्यवस्था की समीक्षा की तथा व्यवस्थाओं की शत-प्रतिषत पूर्ति सुनिष्चित करने के निर्देष दिये। उन्हांेने कहा कि जिन मतदान केन्द्रों की व्यवस्था में कमी पायी जायेगी उनके विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। कलेक्टर श्री शर्मा ने ईव्हीएम, व्हीव्हीपेड की मषीनों के भंडारण एवं उपलब्धता संबंधी चर्चा की तथा आवष्यक निर्देष दिये। उन्होंने आदर्ष मतदान केन्द्र में तथा आॅल विमन बूथों पर उत्कृष्ट व्यवस्था कराने के साथ ही सजावट संबंधी विषेष निर्देष दिये। उन्होंने कहा कि बीएलओ डोर-टू-डोर सर्वे अवष्य करें तथा 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों का भौतिक सत्यापन सुनिष्चित करें। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना में संधारित महिलाओं की सूची अनुसार मतदाता सूची में मिलान कर तथा आगामी मंगल दिवस पर पात्र महिलाओं के नाम जुड़वायें। उन्होंने निर्वाचन संबंधी ट्रेनिंग, नामांकन, रेण्डमाईजेषन, पोलिंग पार्टी के आवागमन, पाॅलिंग स्टेषन पर बेव कास्ंिटग की सुविधा सहित विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु नियुक्त सभी नोडल अधिकारियों को दिये गये दायित्वों के संबंध में विस्तार से चर्चा की तथा आवष्यक निर्देष दिये।

