टीकमगढ़। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आवाहन पर 25 अगस्त2023 को प्रदेश के समस्त जिलों में अधिकारी कर्मचारियों द्वारा एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर धरना प्रदर्शन करने की रणनीति के तहत जिले में संयुक्त मोर्चा द्वारा धरना प्रदर्शन कर अपनी 39 सूत्रीय मांगों का मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। संयुक्त मोर्चा के घटक मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विवेक खरे ने जानकारी देते हुए बताया कि आंदोलन के तृतीय चरण में जिले के अधिकारी कर्मचारियों ने एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर दोपहर 12 बजे से कलेक्टर परिसर में धरना प्रदर्शन किया इस दौरान संयुक्त मोर्चा से जुड़े हुए समस्त कर्मचारी संगठन एवं अधिकारी कर्मचारी धरना प्रदर्शन में शामिल रहे कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभी विभागों में काम काज पूरे तरीके से बंद रहा धरना स्थल पर मोर्चा के संरक्षक राम गोपाल शर्मा लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष जेके जैन अजाक्स संगठन के बलिराम अहिरवार द्वारा कर्मचारियों को संबोधित किया गया सभी कर्मचारियों ने एकजुटता के साथ पुरानी पेंशन बहाली के साथ सभी 39 सूत्री मांगों को पूर्ण करने का प्रदेश सरकार से आवाहन किया इसके बाद कर्मचारियों ने एक रैली के रूप में कलेक्ट्रेट कार्यालय का चक्कर लगाकर अपर कलेक्टर को अपनी 39 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सोपा। इस अवसर पर संयुक्त मोर्चा टीकमगढ़ के जिला अध्यक्ष मधुकर उपाध्याय मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विवेक खरे लिपिक वर्गी कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष जेके जैन आयुष कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार चतुर्वेदी वाहन चालक संघ के ओपी शर्मा पेंशनर एसोसिएशन के राघवेंद्र सिंह राजपूत अपाक्स संगठन के जमुना प्रसाद यादव पटवारी संघ चंद्रिका प्रसाद समारी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

