टीकमगढ। दिनाक 25 अगस्त 2023 को जिला स्तरीय परिवार कल्याण प्रशिक्षण जिला महिला प्रशिक्षण केंद्र अस्पताल परिसर टीकमगढ मे दिनांक 24 एवं 25 अगस्त 2023 को एक दिवसीय प्रशिक्षण दो बैचो मे मु.चि.एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाँ.शोभाराम रोशन के निर्देशन मे एवं डाँ के.एम.वरूण डी.एच.ओ.द्वितीय के मार्गदर्शन मे सम्पन्न हुआ। परिवार कल्याण के अस्थाई साधनों जैसे अंतरा इंजेक्शन एवं छाया गर्भ निरोधक गोलियो का उपयोग एवं महत्व के बारे मे प्रतिभागियों को अवगत कराया,प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मेडीकल आँफीसर नर्सिंग आँफीसर सी.एच.ओ.एवं ए.एन.एम.को परिवार नियोजित करने मे कैसे कारगर है,प्रशिक्षको द्रारा सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया गया।….छाया गर्भनिरोधक गोली….
यह हार्मोन रहित गोलियां है यह महिलाओ द्रारा ली जाती है।यह छाया या सप्ताहिक गोली के नाम से जानी जाती है।
छाया गोली की प्रभावशीलता यह गोली नियमित रूप से सही तरह से ली जाये तो 98 प्रतिशत तक प्रभावी है। यदि बीच बीच मे गोली लेना बंद करते है तो गर्भधारण का खतरा बढ जाता है।….उपयोग का तरीका…..यह गोलियां पानी के साथ मुँह से ली जाती है। एक पैकेट मे आठ गोलियां होती है। यह गोलियां पहले तीन माह मे सप्ताह मे दो बार सोमबार -गुरुवार या मंगलवार -शुक्रवार या बुधवार -शनिवार एवं तीन माह बाद सप्ताह मे सिर्फ एक बार लेते है। …..कब शुरू कर सकते है.. प्रसव पश्चात……स्तनपान करवाने बाली महिलाएं प्रसव के 6 सप्ताह बाद स्तनपान नही करवाने बाली महिलाएं प्रसव के तुरंत बाद
…गर्भपात पश्चात….सर्जिकल गर्भपात के तुरंत बाद या 7 दिन के अंदर गोलियां के द्रारा गर्भपात के तीसरे दिन की गोलियां लेने के बाद…माहवारी चक्र के दौरान…माहवारी शुरू होने के दिन से 7 दिनो के अंदर 7 दिन के बाद यदि यह सुनिश्चित हो कि महिला गर्भवती नही है परंतु साथ मे 7 दिन तक कंडोम का प्रयोग करना होगा।….अंतरा इंजेक्शन गर्भनिरोधक….यह हार्मोन युक्त गर्भनिरोधक साधन है।जो कि महिला को सुई द्रारा दिया जाता है।यह शासकीय स्वास्थ्य केंद्रो मे अंतरा कार्यक्रम के नाम से जाना जाता है।
…..प्रभावशीलता….यह बहुत असरकारक एवं सुरक्षित है।
यदि हर तीन माह मे नियमित समय पर लगवाया जाये तो 99 प्रतिशत से ज्यादा प्रभावशाली है। परंतु यदि निर्धारित तिथि एवं समय पर नही लिया जाता है।तो गर्भधारण का खतरा बढ जाता है।….उपयोग का तरीका….. यह इंजेक्शन महिला के बाजू पर कूले पर एवं जाँघ पर लगाया जा सकता है। हर तीन माह मे निर्धारित तिथि मे दिया जाता है। अंतरा इंजेक्शन लगवाने के बाद ध्यान रखे मालिश एवं सिकाई न करे। प्रशिक्षण मे तकनीकी सहयोग श्री संजय कुमार सीनियर समन्यवक सागर आईपास फाउंडेशन एवं श्री अमित गोस्वामी जिला समन्यवक आईपास फाउंडेशन प्रशिक्षक के रूप मे डाँ.रश्मि जैन मेडीकल आँफीसर जिला चिकित्सालय टीकमगढ एवं रीमा शर्मा नर्सिंग आँफीसर प्रशिक्षण अवसर पर श्री मनोज नायक जिला मीडिया अधिकारी प्रतिभा बेडा सी.पी.एच.सी.सलाहकार डाँ संजय अहिरवार डाँ अंकित साहू डाँ अर्चना जैन सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

