टीकमगढ़। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को चुनावी प्रशिक्षण दिया जा रहा है इसी तारतम्य में दिनांक 25.08.2023 को पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, एसडीओपी राहुल कटरे, रक्षित निरीक्षक विशाल मालवीय द्वारा पुलिस अधिकारियों ,कर्मचारियों को चुनाव प्रशिक्षण दिया गया जिसमें यह सभी बिंदु प्रशिक्षण के दौरान बताए गए।आदर्श आचार संहिता एवं इसके संबंध में मतदान के पूर्व मतदान के दिन पुलिस द्वारा विभिन्न परिस्थितियों में की जाने वाली कार्यवाहियां। निर्वाचन संबंधी मुख्य कानूनी प्रावधान। अति संवेदनशील एवं संवेदनशील मतदान केन्द्रों का चिन्हांकन दोनों क्षेत्रों में सुरक्षा बल एवं संसाधनों का नियोजन एवं मतदाताओं में मनोबल वृद्धि। कानून व्यवस्था बनाये रखने में विशेष अभियान के लिए की जाने वाली कार्यवाहियाँ एवं सावधानियाँ। एसएसटी, फ्लाइंग स्क्वाड आदि व्यवस्थाओं की जानकारी । मतदान दिवस पर डियूटी बूथ एवं सेक्टर मोबाइल। समस्त पुलिस बल को क्या करें और क्या न करें ? के संबंध में ब्रीफिंग की जानकारी। अंतर्राज्यीय सीमा पर चैक पोस्ट व समन्वय, व्यवस्था के संबंध में की जाने वाली कार्यवाहियाँ। ईब्हीएम की सुरक्षा मतदान के पूर्व, मतदान के दौरान एवं मतदान के पश्चात्। जहां 91 पुलिस अधिकारियों,कर्मचारीयों द्वारा उपरोक्त प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।

