टीकमगढ़ । दिनांक 24 अगस्त 2023 को जिला क्षय केन्द्र टीकमगढ़ एवं दीपक फाउन्डेशन पी.पी.एस.ए. के द्वारा टीकमगढ एवं निवाडी जिले के सार्वजनिेक एवं निजी क्षे़त्र के डाक्टर्स की कार्यशाला का आयोजन नगर के एक स्थानीय रेस्टोरेंट में शाम 07 बजे से किया गया जिसमे मुख्य अतिथि डाॅ. वर्षा राय राज्य क्षय अधिकारी एवं डाॅ.शोभाराम रोषन सी.एम.एच.ओ.टीकमगढ,निवाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम डाॅ. राहुल गुप्ता जिला क्षय अधिकारी के द्वारा कार्यक्रम में आये हुये मुख्य अतिथिगण एवं प्रतिभागी डाक्टर्स का स्वागत किया गया। इसके उपरान्त कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुये मुख्य अतिथि डाॅं वर्षा राय राज्य क्षय अधिकारी के द्वारा टी.बी.मुक्त भारत 2025 के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई, साथ ही लक्ष्य को प्राप्त करनें हेतु सभी के सहयोग की अपेक्षा की गई। इसके पश्चात सी.एम.एच.ओ. डाॅ. शोभाराम रोशन के द्वारा टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिले में एन.टी.ई.पी. कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्रदान की गई। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में स्टेट टेक्निकल सपोर्ट यूनिट से आयी हुईं डाॅ.पल्लवी सोनी के द्वारा टीकमगढ़,निवाड़ी जिले के निजी क्षेत्र में उपचाररत क्षय रोगियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। एवं इनके इडीकेटर्स के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। डाॅ. योगेष शर्मा के द्वारा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में जो नये बदलाव आये हैं, टी.बी. रोगियों के उपचार में आयी हुई नई गाइड लाइन के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इसके उपरान्त सभी प्रतिभागियों के साथ में सामूहिक चर्चा कर अपने अनुभव प्रस्तुत किये गये, और जिला क्षय अधिकारी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

