टीकमगढ़ । माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय हितेन्द्र सिंह सिसौदिया, प्रधान जिला न्यायाधीष,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ के मार्गदर्षन में आज दिनांक 25 अगस्त 2023 को ए.डी.आर. भवन जिला न्यायालय परिसर टीकमगढ़ में माननीय सर्वोच्च न्यायालय की सिविल अपील नंबर 9322 गोहर मोहम्मद विरूद्ध उत्तर प्रदेष स्टेट ट्रांसपोर्ट कारपोरेषन व अन्य में पारित निर्णय के संबंध में बीमा कंपनी, आवेदकगण के अधिवक्ता एवं पक्षकार हेतु जागरूकता कार्यकम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में अपरसत्र न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण माननीय विनोद कुमार पाटीदार, द्वारा उपस्थित बीमा कंपनी, आवेदकगण के अधिवक्ता एवं पक्षकारगण को माननीय सर्वोच्च न्यायालय की सिविल अपील नंबर 9322 गोहर मोहम्मद विरूद्ध उत्तर प्रदेष स्टेट ट्रांसपोर्ट कारपोरेषन व अन्य में पारित निर्णय के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विनोद कुमार पाटीदार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ ने उक्त कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार बंधुओ को लीगल एड डिफेंस काउण्सिल सिस्टम की कार्यप्रणाली से अवगत कराया एवं लीगल एड डिफेंस काउण्सिल सिस्टम में नवनियुक्त पदाधिकारीगणों की जानकारी दी।
उक्त कार्यकम में बृजेन्द्र सिंह भदौरिया जिला विधिक सहायता अधिकारी,बीमा कंपनी एवं आवेदकगण के अधिवक्ता ओ.पी. रैकवार, श्रवण खरे, रमेष मिश्रा, दानवेन्द्र सिंह, एस.के. द्विवेदी, लीगल एड डिफेंस काउण्सिल सिस्टम के डिप्टी चीफ पुरूषोत्तम सोनी, संदीप खरे,असिस्टेंट मोहम्मद अजीज कुरैषी, अमर सिंह यादव, कु. श्रुति हिमांषी गोइल, प्रिंट एवं इलैक्टोनिक मीडिया से वरिष्ठ पत्रकार गोविंददास विश्वकर्मा, डीपी राजपूत ,दीपक अग्रवाल, सुधीर जैन सहित पत्रकार जयदीप यादव, मनेाज सिंह, विकास राय, राजकुमार रैकवार, राकेष कुषवाहा, लोकेन्द्र सिंह परमार, सुधीर पटैरिया, खलील खान, अषोक राज मिश्रा, शब्बीर खान सहित सामान्यजन उपस्थित रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

