टीकमगढ़ । दिनांक 26 .08 .2023 को टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र 43 के नगर पालिका नगर क्षेत्र में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला के द्वारा आगामी रक्षाबंधन के महान पर्व रक्षाबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत नगर की करीब 1000 बहनों से राखी बंधवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। और सभी बहिनों की रक्षा करने का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने नगर के अनेक स्थानों पर पहुंचकर करीब 1000 बहिनों से राखी बंधवाई और उनसे आशीर्वाद प्राप्त कर उनकी रक्षा सुरक्षा का भी आश्वासन दिया।

