टीकमगढ़। केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय एवं टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद डाॅ. वीरेन्द्र कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र में आज ऐलिम्को जबलपुर द्वारा पूर्व से चयनित जिले के 119 दिव्यांगजनों को मोटराईज्ड ट्राई साईकिलों का वितरण किया गया। केन्द्रीय मंत्री डाॅ. कुमार ने अतिथियों के साथ सर्वप्रथम दीपप्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरि गोस्वामी, अमित नुना, विवेक चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, जनप्रतिनिधि, कलेक्टर अवधेश शर्मा, एसपी रोहित काशवानी सहित संबंधित अधिकारीगण तथा हितग्राही उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये केन्द्रीय मंत्री डाॅ. कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनों को मोटराईज्ड ट्राई साईकिल का वितरण किया जा रहा है, जिससे उनमें स्वाबलंबन तथा आत्मनिर्भरता का भाव आने लगा है, अब दिव्यांगजन स्वयं सक्षम होकर अपना रोजगार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार दिव्यांगजनों के हितार्थ अनेक कार्य कर रही है, जिससे पात्र दिव्यांग हितग्राहियों को सीधे लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले कार्यक्रम में एक साथ मोटराईज्ड ट्राई साईकिलों के साथ सहायक उपकरण भी वितरित किये जाते थे लेकिन अब अलग’-अलग कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांग हितग्राहियों को लाभान्वित किया जायेगा, जिससे उन्हें परेषानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा इसके साथ ही दिव्यांगजनों को जिले में शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है। इस दौरान उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निःषक्तजन कल्याण ने स्वागत उद्बोधन में जिले में दिव्यांगजनों के लिये किये जा रहे कार्याें से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जिले में दिव्यांगजनों की संख्या 14393 है, जिनमें से 14185 दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड तैयार कराये गये हैं। जिले में 425 दिव्यांगजनों को मोटराईज्ड ट्राई साईकिल वितरित की गई हैं। इसके साथ ही अन्य सहायक उपकरण जैसे वैषाखी, कान की मषीन सहित आदि का भी वितरण किया जा रहा है। दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण देने में जिले में सेचुरेषन की स्थिति बनाई गई है। साथ ही जिले में 13894 दिव्यांगनों को दिव्यांग पेंषनधारी को पेंषन प्रदाय की जही हैं।

