टीकमगढ़। खरगापुर विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती के भतीजे राहुल सिंह लोधी को शिवराज मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है जहां उन्हें मंत्री पद की 26 अगस्त 2023 को राज्य भवन भोपाल में महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने शपथ दिलाई और उन्हें मंत्रिमंडल में सम्मिलित किया गया है एवं मंत्री बनाया गया है। खरगापुर विधायक राहुल सिंह लोधी को मंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र वासियों में खुशी का माहौल है एवं उनके सहयोगियों समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। …..टीकमगढ़ आगमन आज….. मंत्री पद मिलने के पश्चात खरगापुर विधायक एवं राज्य मंत्री राहुल सिंह लोधी का पहला आगमन अपने गृह जिले में आज रविवार 27 अगस्त 2023 को होगा जहां जगह-जगह उनका स्वागत सम्मान किया जाएगा और स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। उल्लेखनीय है कि टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में कुल पांच विधानसभा हैं जहां पांचो विधानसभाओं में भाजपा के ही वर्तमान में विधायक हैं और इन पांचो विधायकों में से खरगापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक मध्य प्रदेश शासन की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती के भतीजे राहुल सिंह लोधी को शिवराज मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है और उन्हें मंत्री बनाया गया है।