टीकमगढ़ । माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 09 सितम्बर 2023 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियांवयन एवं अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु माननीय हितेन्द्र सिंह सिसौदिया प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष मे न्यायाधीशगणों के साथ दिनांक 26.08.2023 को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा न्यायाधीशगण को नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु आवश्यक चर्चा के दौरान कहा कि न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक शमनीय मामले, चैक बाउंस, बैंक रिकवरी, मोटर दावा अधिकरण संबंधी मामले, विद्युत विवाद के प्रकरण, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद संबंधी प्रकरण, भू-अधिग्रहण संबंधी प्रकरण एवं समस्त प्रकार के सिविल प्रकरणों के साथ बैंक रिकवरी, नगर पालिका, जलकर, विद्युत संबंधी प्रीलिटीगेशन प्रकरणों का भी अधिक से अधिक निराकरण किया जावे एवं न्यायाधीशगण से लोक अदालत हेतु रैफर्ड प्रकरणों एवं तैयार प्रकरणों की जानकारी भी ली गई और अधिक प्रकरणों को निराकरण हेतु तैयार करने हेतु निर्देषित किया गया। साथ ही म.प्र.शासन उर्जा विभाग, मंत्रालय भोपाल द्वारा दिनांक 09 सितम्बर 2023 को आयोजित नेषनल लोक अदालत में छूट के संबंध में जारी निर्देष की जानकारी दी। जिससे लोक अदालत में पक्षकारों को अधिक से अधिक संख्या में लाभांवित किया जा सके।
उक्त बैठक में सुभाष कुमार सोलंकी प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, माननीय विनोद कुमार पाटीदार अपर सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव, विशेष न्यायाधीश माननीय श्रीमती गीता सोलंकी, जिला न्यायाधीश माननीय मनोज कुमार, माननीय प्रणयदीप ठाकुर, माननीय अनिल करौरिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट माननीय श्रीमती सपना पोर्ते, अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट माननीय अमन सिंह भूरिया, न्यायिक मजिस्ट्रेट माननीय अमित माननीय रविन्द सिंह, माननीय प्रदीप सोनी, माननीय संगम सिंह, माननीय सुश्री रिशु भगत, माननीय श्रीमती नूतन रावते उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा प्रेस नोट जारी कर दी गई है।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

