टीकमगढ़। खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती के भतीजे राहुल सिंह लोधी को राज्य मंत्री बनाया गया है और उन्हें शिवराज मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है जब वह 27 अगस्त 2023 को भोपाल से अपने गृह जिले टीकमगढ़ मे मंत्री बनकर पहली बार आए तब उनका भाजपा के लोगों सहित उनके समर्थकों ने जगह-जगह नगर में जोरदार स्वागत किया और ढोल नगाड़ों फूल मालाओं के साथ समर्थक उनसे मिलने पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं दीं इस मौके पर नगर के अनेक स्थानों पर उनके स्वागत सम्मान का कार्यक्रम उनके समर्थकों और भाजपाइयों द्वारा रखा गया एवं उनका जगह-जगह स्वागत सम्मान किया गया। नगर के सेल सागर चौराहे पर भाजपा नेता इस्माईल खान ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर राज्य मंत्री एवं खरगापुर विधायक राहुल सिंह लोधी का जेसीबी से फूल बरसा कर एवं शाल श्रीफल से स्वागत सम्मान किया । इस अवसर पर भाजपा नेता इस्माईल खान के भारी संख्या में साथी सहयोगी भी उनके साथ मौजूद रहे।