टीकमगढ़ । भारतीय जनता पार्टी टीकमगढ़ द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई जिसको संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश से आए भारतीय जनता पार्टी के विधायक जयप्रकाश निषाद ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का उद्देश्य भारत माता को परम वैभव पर ले जाने का काम भाजपा ने सदैव किया है वहीं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा जन कल्याण का कार्य किया है उन्होंने टीकमगढ़ विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित किया लाडली बहनों से मिलकर उनसे बातचीत की व्यापारी किसानों से मिलकर भाजपा को विजय बनाने की अपील की उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि टीकमगढ़ जिले में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में बहुत अच्छा माहौल है एक बार फिर भाजपा तीनों विधानसभाओं में विजय हासिल करेगी उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाएं एवं शिवराज सिंह चौहान की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभ पहुंच रहा है हमारे कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को लाभ दिलवा रहे हैं वहीं उन्होंने कहा कि टीकमगढ़ विधानसभा में जो भारतीय जनता पार्टी ने कार्य किया है उस लोगों को राहत पहुंच रही है उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में मान्य शिवराज सिंह जी द्वारा मेडिकल कॉलेज की सौगात देकर टीकमगढ़ में चार चांद लगा दिए हैं वहीं उन्होंने देश के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि हम चांद पर पहुंच गए हैं इसमें हमारे देश के वैज्ञानिकों का बहुत बड़ा सहयोग है वहीं समस्त कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात का कार्यक्रम सुना कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित नुना टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश गिरी भाजपा युवा नेता रीतेश भदौरा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष इंजीनियर अभय यादव पार्षद एवं भाजपा नेता मुन्नालाल साहू कब मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनीश खान साहित्य अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार गंण मौजूद रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल द्विवेदी पम्मू ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

