टीकमगढ़। खरगापुर विधायक एवं राज्यमंत्री राहुल सिंह लोधी सोमवार को जिले के विभिन्न मंदिरों में माथा टेकने के पहुंचे। उसके बाद उन्होंने कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से मुलाकम की।
सोमवार की दोपहर राज्यमंत्री राहुल सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता सिंह लोधी झांसी रोड अनंतपुरा शनिदेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने वहां पर भगवान को फूलमालाएं चढ़ाए। उसके बाद धूरकोर्ट हनुमान मंदिर पहुंचे। फिर शिवधाम कुण्डेश्वर में स्वयं भू भगवान भोलेनाथ को जल अर्पण किया। उसके बाद पुजारियों से बात की। उसके बाद पत्रकारों से विकास के बारे में चर्चा की गई। फिर पैतृक गांव डूडा पहुंचे। ग्रामीणों से चर्चा की और देवी देवताओं के पास माथा टेका। शाम के समय बल्देवगढ़ की माता विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा अचर्ना की और कार्यकर्ताओं के साथ पदाधिकारियों से मिले। खरगापुर विधानसभा रहवासियों ने जगह-जगह फूलमालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा। लाडली बहना, सीखो कमाओ योजना के साथ अन्य योजनाओं में लाभ देने के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही ग्रामीणों के बीच में बैठकर उनके हालचाल जाने।

