टीकमगढ़। कलेक्टर अवधेश शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार 28 अगस्त 2023 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन एवं समाधान ऑनलाइन प्रकरणों का निराकरण अधिकारी विशेष ध्यान देते हुए करायें। उन्होंने निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन प्रकरण को अधिकारी स्वयं गंभीरतापूर्वक संबंधित शिकायतकर्ता से बात करके निराकरण करायें, कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट ना रहे इसका भी ध्यान रखें।
कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि जिले में कोई भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से शेष नहीं रहे। हर मतदाता का नाम मतदाता सूची में रहे। सभी पात्र मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग भी करें, इस हेतु स्वीप गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करें। उन्होंने निर्देषित किया कि सभी एसडीएम, तहसीलदार, एआरओ सभी मतदान केन्द्रों मे पहुंचकर व्यापक प्रचार-प्रसार करें एवं सभी अधिकारी स्वयं अपना नाम जुड़वायें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी बीएलओ से संपर्क करें एवं पूरा प्रयास करें कि मतदाता सूची में सभी का नाम जोड़ने एवं हटाने की गतिविधियां करें। उन्होंने कहा कि सभी प्राचार्य से भी महाविद्यालयों से लिखवाकर भी लिया जायेगा कि कोई भी छात्र-छात्रा शेष नहीं रहे।
बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई और बताया गया कि जिले में 2 अगस्त 2023 से पुनरीक्षण का कार्य प्रारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत मतदाता सूची में नाम शामिल करने, हटाने एवं संशोधन करने के लिए 31 अगस्त 2023 तक आवेदन लिये जाएंगे। आवेदन लेने का कार्य जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर बीएलओ द्वारा किया जा रहा है। जिले में नियुक्त सेक्टर आफिसर मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की निरंतर निगरानी करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर पीएस चैहान, डिप्टी कलेक्टर एसके तोमर, जीएमडीआईसी राजशेखर पांडे, ईई पीएचई जितेन्द्र मिश्रा, आरईएस श्रीमती नम्रता पंद्रे, सीएमएचओ डॉ. एसआर रोशन, सिविल सर्जन डॉ. अमित शुक्ला, उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डीके विश्वकर्मा, उप संचालक सामाजिक न्याय , सहायक संचालक मत्स्य विभाग , जिला योजना अधिकारी श्री रामबाबू गुप्ता, पीओडूडा सुश्री शिवि उपाध्याय, लोकसेवा प्रबंधक अमन गोयल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

