टीकमगढ़ । भारतीय किसान संघ जिले में शक्ति नही महाशक्ति बन रहा है यह बात भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष शिवमोहन गिरी ने जिला मुख्यालय से लगे ग्राम महाराजपुर में भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक के दौरान कहीं। एवं उन्होंने किसानों से कहा कि सभी किसान भाई संगठन से जुड़कर संगठन को मजबूत बनाएं और स्वयं भी मजबूत बने उन्होंने बैठक के दौरान बताया कि भारतीय किसान संघ एक आंदोलन चला रहा है कि किसान अपनी फसल व सब्जी का मूल्य स्वयं निर्धारित करे जिसमें आप सभी की सहभागिता बहुत ज़रूरी है। भारतीय किसान संघ किसानों को सामर्थ्यवान बनाना चाहता है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय किसान संघ आज जिले में शक्ति नही महाशक्ति बन रहा है वो दिन दूर नही जब जिले की योजनाएं किसानों से पूंछकर क्रियान्वित की जाएंगी । बैठक का संचालन तहसील उपाध्यक्ष शोभाराम कुशवाहा ने किया। इस बैठक में खण्ड अध्यक्ष मोहन रैकवार, ग्राम समिति अध्यक्ष मोहन लाल विश्वकर्मा, ग्राम समिति मंत्री संजय सिंह चंदेल, ग्राम समिति सदस्य भागीरथ अहिरवार, प्रेमालाल रजक, सरमन रैकवार, कल्लू यादव, मुन्नीलाल यादव, जगन्नाथ यादव, राजू यादव, सिद्दू रजक, अंगद यादव, गोकल कुशवाहा, हरप्रसाद रैकवार, लल्लूराम रैकवार, छन्नूलाल कुशवाहा, गोपाल यादव, नत्थू कुशवाहा, गोपाल यादव ,रमु कुशवाहा, छोटे रैकवार, प्रान सिंह यादव, रामचरन कुशवाहा, जगदीश यादव, बालचंद रैकवार, कड़ोरी रजक सहित कई किसान मौजूद रहे।

