टीकमगढ़ । दिनांक 28.08.2023 को जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा नगर के रानी अवंतीबाई कॉलेज एवं नजरबाग स्थित प्राथमिक माध्यमिक शालाओं के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अपनी चुनावी तैयारियों में जुट चुका है और इसी क्रम में सोमवार के दिन जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा और पुलिस कप्तान रोहित काशवानी ने नगर के कुछेक शालाओं में बनाए जाने वाले मतदान केद़ों का निरीक्षण किया और वहां पहुंचकर उनका जायजा लिया।

