टीकमगढ़।पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र के दिगौड़ा मंडल मंडी मैदान में भूमि पूजन और लोर्कापर्ण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान लोकगीत गायक जयसिंह राजा लोकगीत गायिका डॉली राजपूत और रानी कुशवाहा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोकगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि राज्यमंत्री एवं खरगापुर विधायक राहुल सिंह लोधी विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त नंदराम कुशवाहा और अध्यक्षता पृथ्वीपुर विधायक डॉ शिशुपाल यादव द्वारा की गई।
मंगलवार की दोपहर भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिगौड़ा के मंडी मैदान में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजित किया गया एवं भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन विशाल आमसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान दिगौड़ा क्षेत्र सहित पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र की हजारों की संख्या में जनता मौजूद रही। राज्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन राहुल सिंह का दिगौड़ा क्षेत्र की जनता, विधायक शिशुपाल यादव सहित भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
८०० करोड़ से कराए जा रहे निर्माण कार्य
राज्यमंत्री ने घुसयाना मोहल्ला दिगौड़ा से मऊबुजुर्ग गांव तक 4 दशमलव12 करोड रुपए की लागत से पक्की सडक़ का भूमि पूजन तहसील भवन निर्माण के लिए 6.40 करोड की राशि से तहसील भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जल जीवन योजना के तहत 3 दशमलव75 करोड़ की लागत से टंकी का निर्माण ग्राम पंचायत में कराया गया है। प्रमुख मांर्गो ंमें हरपुरा नहर से दिगौड़ा के तालाब को जोड़े जाने हरपुरा नहर फेज 2 से दिगौडा के तालाब को भरा जाएगा। मझगुवां गांव में हरपुरा नहर पर डिवाइडर बनाकर नहर के पानी को कुर्राई गांव के नाले में लाकर दिगौड़ा के तालाब तक 49 दशमलव 78 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण किया जाएगा। जिसमें विघा नादिया कुर्राई दिगौड़ा बैदऊ दोर पूनोल बिजरावन धामना सहित क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा। विधायक ने बताया कि पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए लगभग 800 करोड़ रुपए के जनकल्याणकारी योजनाओं के कार्य कराए जा रहे हैं। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष बृजेश रावत किसान मोर्चा महामंत्री राजेश साह मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह घोष महिला मोर्चा अध्यक्ष हेमा बुखारिया बृजेंद्र मिश्रा वीरेंद्र अहिरवार मौजूद रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

