टीकमगढ़। नगर के चकरा तिगैला पर सड़क हादसे में घायल युवक की जैसे ही नगर निरीक्षक आनंद राज को जानकारी लगी वह तत्काल अपने सहयोगी पुलिस जवानों के साथ वहां पहुंचे और घायल को अपने शासकीय वाहन से तत्काल जिला अस्पताल लेकर गए और उसका उपचार जारी कराया। उल्लेखनीय है कि नगर निरीक्षक आनंद राज ने मानवता को दिखाते हुए तत्परता से इस मामले में संज्ञान लिया और शीघ्र पहुंचकर घायल की समय रहते तत्काल मदद की जहां प्रत्यक्ष दर्शिॅयों सहित लोगों ने नगर निरीक्षक आनंद राज के इस कार्य को सराहा है।