टीकमगढ़ । दिनांक 31.08.2023 को जिला पुलिस बल में पदस्थ प्रधान आरक्षक संतोष नामदेव अपना सेवाकाल पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। जिन्हें पुलिस लाइन में विदाई समारोह आयोजित कर पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा साल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भावपूर्ण विदाई दी । इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक विशाल मालवीय सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा जिले के पुलिस अधिकारी,कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त हुए प्रधान आरक्षक के परिवारजन उपस्थित रहे।

