टीकमगढ़ । कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर के पास सहकारिता समिति कर्मचारी एवं मध्य प्रदेश पटवारी संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर बीते दिनों से हड़ताल की जा रही है ।जहां शुक्रवार 01 सितंबर 2023 के दिन विधायक राकेश गिरी ने हड़ताल स्थल पर पहुंचकर सभी कर्मचारियों का समर्थन किया। हड़ताल पर बैठे सहकारिता समिति एवं पटवारी संघ के कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगो को लेकर विधायक राकेश गिरी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। इस दौरान विधायक राकेश गिरी ने कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इन सभी कर्मचारियों की मांगे जायज है जिनका मैं समर्थन करता हूॅ साथ ही उन्होंने कहा कि आप सभी की मांगों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष रखूगा तथा आप सभी की मांगे पूरी करने की बात कहूंगा। विधायक राकेश गिरी ने बताया कि सहकारिता समिति के कर्मचारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वेतनमान बढ़ाये जाने के लिये की जा रही हैं। जो कि इन सभी की मांगे जायज है मैं इन सभी की मांगों का समर्थन करता हूं। वर्षो से जो कर्मचारी समितियो में काम कर अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। मैं इन सभी की लड़ाई में साथ खड़ा हूं और मैं मांग करता हूं जो सहकारिता समिति के कर्मचारी हैं उनका वेतनमान बढ़ाया जायें।

