टीकमगढ़। बुडे़रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक ग्राम में 15 वर्षीय नाबालिगा के साथ उसे जबरन पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था जिसको लेकर ग्राम वासियों सहित नाबालिका के परिजनों में आक्रोश था 02 युवकों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया था जब वह नाबालिगा अपने घर से शौच के लिए गई हुई थी ग्रामीणों सहित नाबालिका के परिजनों ने इस संबंध में आवेदन के माध्यम से पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी को अवगत कराया जहां इस मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने बुडे़रा थाना प्रभारी सहित पुलिस थाना स्टाफ को निर्देशित किया कि तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए जिसको लेकर थाना प्रभारी रश्मि जैन सहित उनके सहयोगी पुलिस स्टाफ ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों हिंद सिंह यादव निवासी ग्राम भैरा और पृथ्वी अहिरवार निवासी ग्राम भैरा दोनों को गिरफ्तार कर लिया है थाना प्रभारी से मिली जानकारी के मुताबिक पृथ्वी अहिरवार थाना सोजना के अंतर्गत आने वाले ग्राम नांदेर छाप छौल में मिला है वही हिंद सिंह यादव ग्राम भैरा में ही अपने खेत पर पाया गया जहां पुलिस ने सक्रियता से इन दोनों आरोपियों को 12 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि इन दोनों आरोपियों के विरुद्ध पोक्सो एक्ट सहित एससी, एसटी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई थी।

