टीकमगढ़ । दिनांक 02.09.2023 को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संस्था प्राचार्य डॉ. आई. जे.जैन के निर्देशन में महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर साक्षरता सप्ताह गतिविधियों का आयोजन 31 अगस्त 2023 से 08 सितंबर 2023 तक प्रस्तावित है। इसी क्रम में साक्षरता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली के सफलतापूर्वक आयोजन में अभिमन्यु प्रसाद ,डॉ मुकेश कुमार अहिरवार, डॉ जितेंद्र कुमार सिंह, डॉ जितेंद्र कुमार पांडेय, राम सिंह अहिरवार और राहुल ताम्रकार ने मुख्य भूमिका अदा की। छात्रों को साक्षरता के महत्व को समझाया गया तथा अपने आसपास के 15 वर्ष से अधिक अशिक्षितों को शिक्षित करने के लिए प्रेरित किया गया। छात्रों ने विषय के महत्व को समझते हुए रैली में बढ़ चढ़कर सहभागिता की।

