टीकमगढ़ । भारतीय किसान संघ मोहनगढ़ तहसील की नवीन कार्यकारिणी का गठन मोहनगढ़ में हुआ जिसमें जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी किसान जाति छोड़ एक हो जाओ अधिकारी व व्यापारी जब कोई मांग सरकार से करते है तो जाति नही देखते आज किसान भी अगर जाति छोड़कर एक हो जाए तो उनकी मुख्य समस्या मूल्य निर्धारण की हल हो जाएगी। कार्यक्रम का संचालन तहसील उपाध्यक्ष फूलसिंह घोष ने किया। जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने सर्वसम्मति से केशव दास कुशवाहा को मोहनगढ तहसील संयोजक बनाया , देवेन्द्र यादव को तहसील मंत्री, हरकुवंर बाई आदिवासी को तहसील महिला संयोजिका, बृजेंद्र प्रजापति को तहसील प्रचार-प्रसार प्रमुख, हिमांशु दांगी को तहसील उपाध्यक्ष, राजकुमार केवट को तहसील उपाध्यक्ष, पुष्पेन्द्र आदिवासी को तहसील कार्यकारिणी सदस्य, करिया आदिवासी को तहसील कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। नियुक्ति के बाद किसानों ने एक रैली निकालकर संतोष कुटी किला गुप्तेश्वर मंदिर पर जाकर भगवान को पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ जिला टीकमगढ़ के जिला कोषाध्यक्ष अवधेश गिरि गोस्वामी, जिला जैविक खेती प्रमुख रामगोपाल विश्वकर्मा, दिगौड़ा तहसील अध्यक्ष राकेश सिंह घोष, शिवशांत यादव, राघवेन्द्र यादव, रोहित यादव, हिमांशु दांगी, कैलाश वंशकार, हल्कू कुमार, संतोष, बलराम, रोशन, बद्रीप्रसाद, खिल्लू बंशकार, अब्बू केवट, राजू आदिवासी, हरिया आदिवासी, रमेश आदिवासी, अशोक यादव, काशीराम सौर, अच्छेलाल सौर, बृजकिशोर, सुरेश चतुर्वेदी, सुरेन्द्र पाल, सरमन यादव, विनोद यादव, अवधेश राजपूत, रामलाल आदिवासी, छिमलाल सेन, खिलाई केवट, छोटू केवट, बाबूलाल नापित, रामसहाय कुशवाहा, जालिम कुशवाहा, लक्ष्मन नापित, मुन्ना केवट, अनिल यादव सहित कई किसान मौजूद रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष शिवमोहन गिरी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

