टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी पलेरा नरेंद्र सिंह परिहार द्वारा थाना पलेरा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत के सरपंच ,सचिव आमंत्रित कर आगामी चुनाव , गांव की समस्याओं एवं वर्तमान परिपेक्ष के ज्वलंत मुद्दों के संबंध में चर्चा कर ग्राम रक्षा समिति को मजबूत एवं सक्रिय करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

