पलेरा। स्थानीय नगर परिषद कार्यालय में शनिवार को चिन्हित किए गए हितग्राहियों को पट्टे वितरत किए गए। आयोजित किए गए कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती गायत्री विनोद वर्मा नगर परिषद उपाध्यक्ष संदीप तिवारी प्रधानमंत्री आवास योजना सभापति अभय मोर समेत सीएमओ महादेव अवस्थी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों के द्वारा उपस्थित हितग्राहियों में 14 हितग्राहियों जिनमें बल्लू लोगडिया हिम्मत लोगडिया श्रीमती रेशमा हरगोविंद खटीक वार्ड क्रमांक 1 नन्ना सोनी वार्ड क्रमांक 2 मुन्ना अली गंगाराम आदिवासी श्रीमती आशा खान वार्ड क्रमांक 12 मुन्ना चढ़ार भैयन लोगडिया सोनी लोगडिया रानी लोगडिया अजय लोगडिया रज्जन लोगडिया वार्ड क्रमांक 13 के नाम शामिल है। इन हितग्राहियों को को लंबे समय से आवास योजना के तहत मां जाने के बाद भूमि नहीं होने के कारण अपना आवास निर्मित नहीं कर पा रहे थे और उन्हें अपने पत्तों के लिए लंबे समय से इंतजार करना पड़ रहा था। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के दौरान पार्षद मानसिंह राय कमलेश अहिरवार गुलाब आदिवासी अनिल खटीक एवं नगर परिषद कर्मचारी रामबाबू शर्मा नितिन शर्मा अरुण सोनी छपाल प्रजापति सहित विभिन्न लोग शामिल हुए।

